रांची : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से घटा है। जहां पहले अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी हो रही थी। वहीं अब अस्पतालों में खाली बेडों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को सदर अस्पताल रांची में 3 नये मरीज भर्ती हुए और 6 मरीजों को छुट्टी दी गई। 280 बेड वाले कोविड वार्ड में अब 29 मरीज भर्ती हैं। आईसीयू वार्ड में अब केवल 20 मरीज भर्ती हैं। वहीं चौथे तल्ले पर 9 मरीज भर्ती हैं। कोरोना मरीजों की देखभाल और निगरानी के लिए सदर अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड शुरू किया गया है। जिसमें काफी संख्या में डिस्चार्ज मरीज आकर सलाह ले रहे हैं। मरीजों के लंग्स को मजबूत करने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट सलाह दे रहे हैं। वहीं रेस्पायरोमीटर मरीजों के लंग्स को स्वस्थ करने में काफी मदद कर रहा है। डॉ अजीत रेस्पायरोमीटर का कैसे इस्तेमाल करना है मरीजों को बता रहे हैं और रेगुलर इसे करने की सलाह दे रहे हैं। इससे मरीजों को काफी अच्छा भी महसूस हो रहा है।
Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…
Read More : माथे पर पल्लू रखने लायक भी नहीं छोड़ा (वीडियो)








