Delhi : दिल्ली के शाहदरा की गीता कॉलोनी में रहनेवाली रितु सिंह नौकरी की तलाश में ठगी की शिकार हो गई। 26 साल की युवती रितु सिंह नौकरी ढूंढ रही थीं। इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते वक्त एक चमकदार विज्ञापन दिखा, एयरलाइन में नौकरी का सुनहरा मौका! जून का महीना था। लिंक पर क्लिक किया, गूगल फॉर्म भरा, रिज्यूमे ईमेल कर दिया और यहीं से शुरू हो गया ठगी का उड़ान-प्लान। अगले ही दिन व्हाट्सएप पर मैसेज आया। प्रोफाइल फोटो में एयर इंडिया का लोगो लगा हुआ था। आरोपी ने कहा, आवेदन प्रक्रिया की फीस 945 रुपये जमा करनी होगी। रितु ने भरोसा किया, पैसे भेज दिये। कुछ ही देर में विस्तारा एयरलाइंस के नाम से ऑफर लेटर आ गया। नौकरी पक्की लगने लगी। इसके बाद मांगों का सिलसिला शुरू हुआ, वर्दी के नाम पर पैसे, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रांसपोर्ट चार्ज, दूसरी ‘फॉर्मेलिटी’ एक-एक कर नवंबर तक करीब 3 लाख रुपये ठग लिये गये। समय बीतता गया, जॉइनिंग डेट नहीं आई। अचानक कॉल, मैसेज और ईमेल सब बंद हो गया। तभी रितु को समझ आया, यह नौकरी नहीं, ठगी थी। इधऱ, शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस हरकत में आई। गाजियाबाद से संदेही गुनहगार रोहित मिश्रा को अरेस्ट कर लिया गया। DCP शाहदरा प्रशांत गौतम ने मीडिया को बताया कि आरोपी अकेले ही पूरा साइबर फ्रॉड चला रहा था, फर्जी ईमेल आईडी, नकली ऑफर लेटर, एयरलाइन लोगो वाली व्हाट्सएप प्रोफाइल एवं फर्जी वेबसाइट सब कुछ खुद ही तैयार करता था। उसके पास से मोबाइल फोन, कई QR कोड, फर्जी ऑफर लेटर एवं नकली दस्तावेज बरामद किये गये हैं।
एयरलाइन जॉब का झांसा देकर 3 लाख ऐंठे…
Date:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...
जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…
Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...





