Kohramlive : उत्तर प्रदेश के चंदौली में मकान निर्माण के समय बड़ा हादसा होने की खबर है। नींव की खुदाई के दौरान पड़ोसी के मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दबकर 3 मजदूरों की जान चली गई। घटना की जानकारी होते ही एसपी, एसडीएम, सीओ सहित बलुआ थाना सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे तीनों मजदूरों का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। जिला पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। हालांकि घटना के बाद भवन निर्माणकर्ता फरार हो गया।
दोपहर में शुरू किया गया था काम
जानकारी के अनुसार, बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में संदीप यादव के मकान निर्माण के लिए मजदूर नींव की खोदाई कर रहे थे। शनिवार की दोपहर तकरीबन दो बजे अमिलाई गांव के तीन मजदूर 28 वर्षीय राजेश कुमार, 18 वर्षीय संदीप राम व 32 वर्षीय चंद्रभूषण राम नींव की खुदाई कर रहे थे। बगल में पड़ोसी चंद्रभान द्विवेदी के मकान की पक्की चारदीवारी थी। मजदूर दीवार से सटकर नींव खोदने लगे। इसी दौरान चंद्रभान द्विवेदी के मकान की दीवार मजदूरों पर गिर गई। इससे तीनों मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें :RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System
इसे भी पढ़ें :Be attentive: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें :क्या आपके स्मार्टफोन में आ रहा 5G का साइन! आप भी तुरंत बदलें नेटवर्क सेटिंग्स
इसे भी पढ़ें :मरने के बाद ‘भूत’ बन लड़की ने, खुद को ऐसे दिलवाया इंसाफ…






