Ranchi : झारखंड सरकार ने तीन IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है।
- सीआईडी एडीजी अनिल पालटा का ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक एडीजी रेल के पद पर भेजा गया है।
- एडीजी मुख्यालय आरके मलिक का ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक एडीजी वायरलेस बनाया गया है।
- रेल एडीजी प्रशांत सिंह का ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक सीआईडी एडीजी बनाया गया है।
- स्पेशल ब्रांच एडीजी मुरारी लाल मीणा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ एडीजी मुख्यालय के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड लौटे ‘Tiger’, सीएम हेमंत सोरेन ने कही ये बात…
इसे भी पढ़ें : खूब खून पसीना बहाया, फिर भी मन दुखी (Video)












