RANCHI : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रांची वापस लौट चुके हैं। ‘टाइगर’ ने अपने ट्विटर हैंडल पर हवाई जहाज में बैठ कर अपनी तस्वीर साझा की थी। साथ ही लिखा था “आ रहा हूँ वहाँ ,जहाँ सब कुछ और सभी ..मेरे अपने होंगे।” यहां याद दिला दें कि जगरनाथ महतो चेन्नई में अपना इलाज करवा रहे थे। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और वापस लौट चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री जगरनाथ महतो के स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा – झारखंड की धरती पर आपका स्वागत है शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी।

मंत्री जगरनाथ महतो ने बातचीत के दौरान कहा कि लोगों की दुआ और डॉक्टर की दवा से ठीक हुआ। उन्हों ने सीएम को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें : खूब खून पसीना बहाया, फिर भी मन दुखी (Video)
मंत्री को चेन्नई से सकुशल रांची लाने के दो सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। इसमें रिम्स के क्रिटिकल केयर के इंचार्ज प्रदीप भट्टाचायर्य और मेडिसीन विभाग के सीनियर डॉ. अजीत डुंगडुंग शामिल थे। इन्होंने वहां उनकी मेडिकल कंडीशन की स्टडी की। इसके बाद उन्हें चार्टर प्लेन से लेकर रांची पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधा डोरंडा स्थित अपने आवास गए।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : पहले मां-बाप और भाई को मार डाला, फिर खुद कर लिया ये…








