Chhapra : बिहार के छपरा में शुक्रवार को पोखर में डूबकर तीन बच्चों की जान जाने की दुखद खबर है। मृतकों में दो लड़कियां और एक लड़का है। घटना पानापुर थाना के चटियां गांव की है। ग्रामीणों ने बताया कि 4 बच्चे मवेशी को चराने के बाद उसे पानी पिलाने पोखर में ले गए थे। इसी बीच एक बच्ची डूबने लगी। बचाने में एक-एक कर चारों बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने एक बच्ची को बचा लिया।
ननिहाल में रह रही एक बच्ची को ग्रामीणों ने बचाया
मृतकों में किशुन राम की 14 साल की बेटी ईशा कुमारी, हीराराम का 11 साल का बेटा मंजय कुमार एवं बच्ची महतो की 11 साल की बेटी गुंजी कुमारी शामिल हैं। अपने ननिहाल में रह रही 9 साल की मनीषा को ग्रामीणों ने बचा लिया।
पुलिस ने तीनों शवों को गोताखोर की मदद से निकाला बाहर
मौके पर पहुंची पानापुर थाना पुलिस ने गोताखोर की मदद से तीनों के शव को बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा की प्रक्रिया हुई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : जब दीपिका ने कहा था, ‘मैं रणबीर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहूंगीं’ तब क्या हुआ था देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिला IDBI बैंक का कलेक्शन एजेंट, घरवाले बोले…
इसे भी पढ़ें : वाह रे JAC Board… 10वीं की परीक्षा में एक सवाल के सभी विकल्प गलत, देखिये…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम, अनुसंधान की बढ़ेगी गुणवत्ता, डीजीपी ने खींचा खाका








