Chattisgarh : छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुई मुठभेड़ में BSF के जांबाज जवानों ने एक साथ 29 नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर में मारे गये नक्सलियों में कुख्यात शंकर राव भी शामिल है। वह 25 लाख का इनामी था। हालांकि अबतक मारे गये सभी नक्सलियों के बारे में पुलिस जानकारी नहीं जुटा पाई है। कांकेर के जंगलों में सर्च अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ के कांकेर के एसपी कल्याण एलीसेला ने मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ नक्सल बेल्ट में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी दरम्यान कांकेर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। नक्सलियों की तरफ से AK47 जैसे हाईटेक हथियारों से फायरिंग की जा रही थी। घंटों हुई मुठभेड़ में करीब 29 हार्डकोर उग्रवादी मारे गये। इनके पास से चार AK47 सहित कई हथियार मिले हैं। BSF और DRG के जवानों की सराहनीय भुमिका रही। कांकेर में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। नक्सलियों की जंगल में आने की सूचना पर पुलिस जंगल में घुसी थी। रिजल्ट सामने है। SP के अनुसार मारे गये नक्सलियों की पहचान कर उनकी जीवन कुंडली खंगाली जा रही है। इस एनकाउंटर में BSF के इंस्पेक्टर और DRG को दो जवान जख्मी हो गये हैं। उन्हें एयरलिफ्ट करने के वास्ते चौपर भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : ईरान ने जहाज पर कब्जा किया, 17 भारतीय…
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 16 और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :बचके निकलने के चक्कर में क’ट गया 203 का चालान…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 47 सौ अखाड़े, क्या बोले IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक साथ डूब गये पांच बच्चे, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :वन विभाग की टीम ने कोयला तस्करों को दी तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में वोटरों को जगाने निकला, क्या बोले DC… जानें
इसे भी पढ़ें :राजद को गहरा झटका, दो दिग्गजो ने छोड़ दी पार्टी…
इसे भी पढ़ें :RJD के 24 वचनों की घोषणा… जानें
इसे भी पढ़ें :”गया में पिंडदान कर दूंगा” सम्राट ने माफियाओं को दे डाली चेतावनी…
इसे भी पढ़ें :निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के पास इतनी दौलत… जानें