spot_img
spot_img
spot_img

28 निराश्रित बच्चों को मिली पहचान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में गुरुवार को एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने कई मासूम चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) गढ़वा द्वारा ‘साथी योजना’ के अंतर्गत आयोजित विशेष आधार कार्ड शिविर में 28 निराश्रित बच्चों का आधार निबंधन हुआ। इन बच्चों में वे भी शामिल थे जिनके पास अब तक कोई पहचान नहीं थी। कुछ अनाथ, तो कुछ ऐसे जिनके अभिभावक न्यायिक हिरासत में हैं।

इस शिविर को नालसा व झालसा के निर्देश पर और जिला न्यायाधीश सह डीएलएसए चेयरपर्सन दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। एक बच्चे के मामले में, उसके पिता को जेल से बुलाकर पहचान सुनिश्चित की गई। यह प्रशासनिक इच्छाशक्ति और मानवीय संवेदना का उदाहरण बन गया।

DLSA सचिव निभा रंजन लकड़ा ने बताया कि आधार पंजीकरण से इन बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ पायेंगे। शिविर में बच्चों को चप्पल और बिस्कुट के डिब्बे भेंट किये गये, जो इस प्रयास को और मानवीय बना गया। UIDAI की जिला टीम, PLV सदस्य और साथी यूनिट की मेहनत इस पूरे अभियान की रीढ़ साबित हुई। गढ़वा का यह शिविर महज एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि उन बच्चों की पहचान का दस्तावेज है जिनकी ज़िंदगी अब एक नई राह पर बढ़ चली है।

इसे भी पढ़े : हेमंत कैबिनेट में 21 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

इसे भी पढ़े : चक्रवाती तूफान ‘विफा’ ढायेगा कहर, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

इसे भी पढ़े : गढ़वा के कई थानों में पहुंची आज डॉक्टरों की टीम… जानें क्यों

इसे भी पढ़े : “गुरूजी की तबीयत कैसी है”, इस सवाल पर क्या बोले CM हेमंत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : आ गया CBSE का नया फरमान

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...