Kohramlive : अमेरिका के मेन के लेविस्टन शहर में बीती रात अंधाधुंध फायरिंग हुई। एक शख्स ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस फायरिंग में कई लोगों को गोलियां लगी है। जिसमें से 22 की मौत हो चुकी है। वहीं दर्जनों घायल हुये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। क्योंकि अब तक अपराधी पकड़ा नहीं गया है। वह उसी इलाके में छिपा है। उसका नाम रॉबर्ट कार्ड बताया गया। उसने ऐसा क्यों किया इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। बीती रात करीब 8 बजे इस शख्स ने तीन अलग-अलग कमर्शियल सेंटर्स में फायरिंग की। इनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां और एक वॉलमार्ट सेंटर शामिल है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उसका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह शख्स हाथ में हथियार लिए नजर आ रहा है।


इसे भी पढ़ें : कनाडा के लिये वीजा सेवा शुरू… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में बेहतरीन से बेहतरीन दुर्गा पूजा पंडाल… देखें LIVE
इसे भी पढ़ें : दो भाईयों के झगड़े में मासूम बेटी की जान चली गई…
इसे भी पढ़ें : 6 बच्चों के बाप को मारा इतना छुरा कि…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के बेलिबोधनवाला घाट पर मची चीख चित्कार… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ‘अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बन गया काल, कुसुम फंदे पर लटकी मिली’… जानें












