Ranchi : राजधानी रांची में 214 आर्म्स लाइसेंस को रद्द कर दिया गया। रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने रांची पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा की अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए 176 हथियार लाइसेंसधारियों के लाइसेंस रद्द किये हैं। इसके अलावा लाइसेंसधारियों की मौत के बाद लाइसेंस सरेंडर या पूर्व में हथियार जमा करने पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए या स्वेच्छा से 38 लाइसेंस रद्द किये गये। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने को लेकर या कार्रवाई की गई है।
यहां याद दिला दें कि बीते दिनों राजधानी रांची में हथियार का लाइसेंस लेने वाले की जीवन कुंडली खंगालने को कहा गया था। वहीं यह भी पता करने को कहा गया कि था जिन लोगों के पास आर्म्स लाइसेंस है, उसका बेजा इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। ऐसे लोगों की गतिविधियों का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया था। वहीं, गोलियों का भी हिसाब-किताब का ब्योरा जुटाने को कहा गया था। इस दौरान कई लाइसेंसधारियों ने हथियार नहीं जमा किया था, जिसको लेकर उन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया। लाइसेंसधारियों के नाम, पता एवं लाइसेंस संख्या का विज्ञापन छपवाकर जवाब देने का मौका भी दिया गया। बार-बार नोटिस के बावजूद उदासीनता दिखानेवाले लाइसेंस धारियों के लाइसेंस को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए रद्द कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें













