spot_img

टाटा से दिल्ली पैदल निकल पड़े 21 लोग, जानिये क्यों(Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur (Vinod Kesri) : टाटा से दिल्ली पैदल निकल पड़े 21 लोग… गांव के हर घर में पानी पहुंचे… इसको लेकर कुछ लोगों ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पहल की। पहले स्‍थानीय प्रशासन और नेताओं को समस्‍या से अवगत कराया गया। जब बात नहीं बनी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन रंग भी लाया। साल 2015 में बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी गई। 237 करोड़ की लागत से योजना को 2018 में पूरा कर लेने का लक्ष्‍य तय किया गया। काम भी जोर-शोर से शुरू हुआ। योजना के 211 करोड़ की राशि भी खर्च हो गई, मगर योजना धरातल पर नहीं उतरा। इसको लेकर पानी की समस्‍या से जूझ रहे जमशेदपुर के बागबेड़ा और आसपास के ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने फिर आंदोलन का रूख किया है। इस बार ग्रामीण दिल्‍ली की पदयात्रा कर रहे हैं। सोमवार को 21 सदस्‍यीय ग्रामीणों के जत्‍थे ने बागबेड़ा से दिल्ली के लिए पदयात्रा शुरू की है। बागबेड़ा हरहरगुट्टू काली मंदिर से यह जत्‍था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। 93 दिनों की इस पदयात्रा में सबसे पहले ये लोग पूर्वी सीमांत जिले के डीसी को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे। फिर रांची राजभवन का घेराव करते हुए दिल्ली के लिए कूच कर जाएंगे। 21 सदस्‍यीय जत्‍थे में मेडिकल टीम को भी शामिल किया गया है। सुनें क्‍या बोले बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा व अन्‍य सदस्‍य

इसे भी पढ़ें : बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…

इसे भी पढ़ें : गरीबों के मुसीबतों की खरीदार को मिला बड़ा इनाम, देखें क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

इसे भी पढ़ें : रांची IG आवास में अचानक भागने लगे पुलिसकर्मी, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 का क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : अर्जुन और कड़ि‍या के साथ क्‍या हो गया, देखें…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित