पटना : बिहार में कोरोना का संक्रमण का प्रकोप रुकन कि नाम नहीं ले रहा है। राजधानी पटना में भयावह स्थिति है। पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में एक दिन में रिकार्ड 21 मरीजों की मौत हो गई। इसमें सबसे ज्यादा पटना के रहने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों की जान गई है।
नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) के नोडल पदाधिकारी और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल कुमार सिंह की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को एनएमसीएच में इलाज के दौरान कुल 21 लोगों की मौत हो गई. जिसमें सबसे ज्यादा पटना के रहने वाले 16 लोगों की जान गई। आज कुल 46 नए मरीजों को भर्ती किया गया है। एनएमसीएच से शनिवार को 17 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए।
Read More :BREAKING: चमोली में एक और हादसे की आहट, चीन सीमा के पास टूटा ग्लेशियर








