Jamshedpur : 2 दो इंस्पेक्टर, पांच सब-इंस्पेक्टर समेत 21 पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया। एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। दो पुलिस निरीक्षकों के अलावा पांच अवर निरीक्षक और चौदह सहायक अवर निरीक्षक को इधर से उधर किया गया है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार और इंस्पेक्टर कौशलेन्द्र कुमार झा को पुलिस लाइन से साइबर अपराध थाना भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार मौर्य को परसूडीह थाना से एमजीएम थाना, सब इंस्पेक्टर नयन कुमार सिंह का सुंदरनगर थाना से एमजीएम थाना, सब इंस्पेक्टर भुवनमणि पाठक को बागबेड़ा थाना से पुलिस लाइन, सब इंस्पेक्टर मणिकांत कुमार को पुलिस लाइन से गुड़ाबांधा थाना, सब इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार सोनी को पुलिस लाइन से बागबेड़ा थाना, एएसआई शशिभूषण राय को पुलिस लाइन से बागबेड़ा थाना, एएसआई रवीन्द्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से बागबेड़ा थाना, एएसआई जयंती तिर्की को पुलिस लाइन से उलीडीह ओपी, एएसआई हरेराम शुक्ला को बिष्टुपुर थाना से श्यामसुंदरपुर थाना, एएसआई सुशील डहंगा को पुलिस लाइन से गुड़ाबांधा थाना, एएसआई ओमप्रकाश सिंह को पुलिस लाइन से मानगो थाना, एएसआई विद्यानंद कुमार को पुलिस लाइन से मानगो थाना, एएसआई संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से मानगो थाना, एएसआई प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से मानगो थाना, एएसआई रमेश महतो को बागबेड़ा थाना से पुलिस लाइन, एएसआई विश्वास किंडो को बागबेड़ा थाना से पुलिस लाइन, एएसआई बालेश्वर पांडेय को बागबेड़ा थाना से पुलिस लाइन और एएसआई मुकेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर कार्यालय भेजा गया है।
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Read More : BREAKING : गुजरात के CM ने अचानक से दिया इस्तीफा










