CHATRA : 14 जून को चतरा के पोटम जंगल से एक छात्रा की क्षत-विक्षत हालत में डेड बॉडी पुलिस को मिली थी। छात्रा का रेप के बाद मर्डर की आशंका जताई गई थी। लड़की के घरवालों ने लावालौंग थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले को चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने गंभीरता से लिया। SDPO सिमरिया की देखरेख में SIT बनाई गई। गठित SIT टीम ने महज 48 घंटे के अंदर कांड का खुलासा कर एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार संदेही गुनहगार का नाम संतोष है। 20 साल का संतोष चतरा के हेडुम गांव का रहने वाला है। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो पत्थर, मृतका के कपड़े, हवाई चप्पल, अभियुक्त का मोबाइल और खून लगी हुई मिट्टी पुलिस ने बरामद की है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, रहें सावधान
इसे भी पढ़ें :यहां रेड अलर्ट जारी, कई इलाकों में मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा
इसे भी पढ़ें :रांची में आज फिर धारा 144, जानें इलाका…
इसे भी पढ़ें :ट्रेन से निजी सामान की चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… देखें
इसे भी पढ़ें :UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में पास करने वाले को सरकार देगी 1 लाख… जानें क्यों




