20 मरीजों का मुफ्त में हुआ इलाज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा शहर के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के 16वें दिन कुल 20 मरीजों के दांतों की जांच की गई। इस पहल से स्थानीय लोगों को विशेषज्ञ की मुफ्त सलाह और उपचार मिल रहा है। ​शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच जिले के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. एन. खान ने की। जांच कराने वालों में बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की संख्या अधिक रही। डॉ. एम. एन. खान ने मरीजों को दांतों की नियमित देखभाल करने की सलाह दी। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि लोग आजकल दांतों की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। इसी लापरवाही के कारण दांत खराब होने के साथ-साथ मसूड़ों में संक्रमण, बदबू और कई गंभीर समस्यायें पैदा होती हैं। ​उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दिन में दो बार ब्रश करें, अत्यधिक मीठा खाने से परहेज करें और हर छह महीने में दांतों की जांच अवश्य करायें।

​शिविर में जांच के दौरान सबसे अधिक कैविटी, प्लाक जमा होना, दांतों का हिलना, पायरिया, मसूड़ों से खून आना और दांत दर्द जैसी समस्यायें देखने को मिलीं। कई मरीजों को तत्काल इलाज की आवश्यकता पाई गई, जिन्हें आगे क्लिनिक में उपचार के लिये सलाह दी गई। डॉ. खान ने यह भी आगाह किया कि दांतों में दर्द होना, दांत का काला पड़ना या मसूड़ों में सूजन होना गंभीर संकेत हैं, जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दांतों से जुड़ी समस्या केवल मौखिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। ​स्थानीय लोगों ने जनता डेंटल क्लिनिक की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे शिविर से आम लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। वे बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच और बहुमूल्य सलाह प्राप्त कर पा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...

रांची में PCR, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें होंगी रेस…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों की गतिविधियों पर...