spot_img

कलेक्ट्रेट परिसर में पति-पत्नी और बेटे के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazipur : बिहार में वैशाली के हाजीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में पति-पत्नी और बेटे के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पत्नी पति को कमर से पकड़ कर घर ले जाना चाहती थी। बेटा भी अपने पिता का हाथ पकड़ कर खींच रहा था, लेकिन वो उनके साथ जाना नहीं चाहते थे। पत्नी का कहना था हम छोड़ेंगे नहीं और पति का कहना है कि वह पत्नी के साथ रहना ही नहीं चाहता। वह मायके के इशारे पर चलती है। बच्चे भी उनकी नहीं सुनते हैं। पति परिवार को छोड़ दो साल से फरार चल रहा था। जैसे ही महिला को कलेक्ट्रेट परिसर में पति के पहुंचने की जानकारी मिली, वो वहां बेटे के साथ पहुंच गई।

2 साल से घर से फरार हैं शिक्षक अभय सिंह

अभय कुमार सिंह शिक्षक हैं और सदर प्रखंण्ड के दिघी कला के निवासी हैं। उनकी पत्नी ममता कुमारी ने बताया कि दोनों को एक 20 साल का बेटा और एक 18 साल की बेटी है। अभय बीते 2 वर्षों से घर नहीं आए हैं। गुरुवार को वे सिविल कोर्ट हाजीपुर में किसी मामले को लेकर वकील से मिलने आए थे। इसकी जानकारी उनकी पत्नी ममता कुमारी और उनके बच्चों को हुई तो वो भी वहां पहुंच गए।

दोनों ने दिए तर्क, फिर पुलिस ले गई थाने

सिविल कोर्ट से निकलते ही समाहरणालय परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। ममता कुमारी ने अभय कुमार सिंह को पीछे से पकड़ लिया और वह भागने का प्रयास करते रहे। कुछ देर तक तो आम लोगों के समझ में ही नहीं आया कि मामला क्या है। लोगों ने बीच-बचाव किया तो दोनों अपनी-अपनी दलीलें देने लगे। अभय कुमार सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी अपने मायके के इशारे पर चलती है। इसलिए वह घर पर नहीं रहते। वहीं, पत्नी का आरोप है कि यह बिना वजह के किसी और चक्कर में 2 साल से घर से फरार हैं। इस बीच कई बार उनको पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन यह पकड़ में नहीं आए। इधर, हंगामे की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ के लिए दोनों को थाना ले गई।

इसे भी पढ़ें : जमीन का लफड़ा, घर में मारा बम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम के साथ-साथ चलते थे वहम और अहम, अब रिमांड पर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पुलिसवालों ने जीत लिया दिल, देखें…

इसे भी पढ़ें : अद्भुत : Cyclone असानी में बहकर आया सोने का रथ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ (Video)

इसे भी पढ़ें : बच्‍चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्‍या कर रही महिलाएं

इसे भी पढ़ें : कंगना रनौत को राहत, देशद्रोह वाली याचिका खारिज

इसे भी पढ़ें : पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रूसी लांचर से दागा गया था रॉकेट, देखें CCTV फुटेज

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...