रांची : नामकुम पुलिस ने अवैध विदेश शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नामकुम चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो आई। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी को लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर सदाबहार चौक के पास स्कॉर्पियों को पकड़ लिया। स्कॉर्पियो में सवार लोग भागने लगे। अंधेरे का फायदा उठाकर दो लोग भाग निकले। वहीं दो को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार उमापद प्रधान और मिथुन प्रधान दोनों चाईबासा के कराईकेला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं फरार अजय राम और अजय यादव नामकुम के जोरार के ही रहने वाले हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। स्कॉर्पियो के अंदर से पुलिस ने अलग-अलग कार्टून में पैक 552 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी गई।
इसे भी पढ़ें : बेडरूम में दूसरी महिला को देख भड़की बीवी…फिर दे दना-दन…
से भी पढ़ें : दिन के उजाले में भून डाला सीनियर वकील को, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…








