spot_img

पुरानी अदावत को लेकर गरमाया था कांके : पुलिस, देखें वायरल वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बात-बात पर गरम हो जाने वाला कांके इलाका आज एक बार फिर से गरमा गया। होचर बस्ती में एक युवक को धर लिया गया। उसके कमर से एक पिस्टल और एक छोटा सा टांगी निकाला गया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। पकड़े गये युवक अंकित मिश्रा की धुनाई करने के बाद उसे कांके थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। कांंके के थानेदार ने बताया कि धराये युवक के कमर में पिस्टल कहां से और कैसे आया, इस बिंदु पर तहकीकात की जा रही है। पकड़े गये युवक का कहना है कि यह काम उसके कुछ गिने चुने दुश्मनों का है। उसने ऐसे कुछ लोगों का नाम पुलिस को बताया है।

जमीन के लफड़े को लेकर इनलोगों में पुरानी अदावत है। अंकित के पिता होचर बस्ती के ही पुरोहित हैं। वह पूजा पाठ कराते हैं। वहीं गांव के कुछ लोगों ने बताया कि किसी पुरानी रंंजिश को लेकर पहले अंकित के पुजारी पिता के साथ गलत बर्ताव किया गया। इस बात की जानकारी जब उनके बेटे अंकित को मिली तब वह हथियार लेकर बस्ती में पहुंच गया। जिसे गोलबंद हुए ग्रामीणों ने धर लिया। उसका इरादा नेक नहीं था। कोई अनहोनी होती, इससे पहले ही उसे काबू में कर लिया गया। कुछ लोगों ने बताया कि इस बात की सूचना तुरंत इलाके के डीएसपी से लेकर कांके थाना तक को दी गई, पर तबतक बहुत कुछ हो चुका था। इलाके के कुछ लोगों का कहना था कि राजधानी रांची के कांके में दादा किस्म के कुछ लड़कों का मनोबल बढ़ गया है। इनमें पुलिस का अब कोई डर भय नहीं रह गया। इलाका में जिम्मेदार ऐसे कई पुलिस अधिकारी हैं, जो लंबे अर्से से यहीं जमे हुए हैं। नतीजा सामने है।

इसे भी पढ़ें : कुलक्षणी बहन ने भाई को मार घर के कमरे में ही कर दिया दफन… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...