Ranchi : राजधानी रांची में दो दिवसीय “जलसा” सीजन-2 प्रदर्शनी का आयोजन होगा। यह प्रदर्शनी अपर बाजार स्थित महाराज अग्रसेन भवन में लगाई जायेगी। फैशन डिजाइनर हनी मिड्ढा सिन्हा द्वारा 17 और 18 अक्टूबर को प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। आज यानी मंगलवार को प्रदर्शनी का पोस्टर लॉन्च किया गया। हनी मिड्ढा सिन्हा ने बताया कि महिलाओं को उनके व्यापार को प्रदर्शित और प्रोत्साहन देने के लिए “जलसा” सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए यह एक पहल है। इसके माध्यम से महिला उद्यमियों को एक मंच प्रदान करने की कोशिश है। जिससे महिलाएं अपने हाथों से घरों में तैयार किये गये उत्पाद को आम लोगों के सामने प्रदर्शित कर सकती है। प्रदर्शनी के जरिये महिलाएं अपने उत्पादों को बेचकर कमा भी सकती हैं। हनी ने बताया कि करवा चौथ, दिवाली के साथ अन्य त्योहार आने वाले हैं। इसके मद्देनजर महिलाओं से जुड़े हर प्रकार का सामान यहां उपलब्ध कराया जायेगा। ताकि वे एक स्थान पर ही खरीदारी कर सके। उन्होंने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित हो रहे प्रदर्शनी में महिला परिधान, डिजाइनर कपड़े, जेवर, आर्टिफिशियल गहने, गिफ्ट आइटम, बच्चों से संबंधित वस्तुएं, खिलौने, स्टेशनरी के सामान, फुटवियर, बेड शीट्स, दिवाली के सामान, हस्तशिल्प की वस्तुएं, पर्स, होम डेकोर, घर के बने खाखरे, पापड़, मठरी, खिचिया, ऑर्गेनिक दाले, होममेड बेकरी, अचार, पापड़ सहित कई प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसके अलावे नये व विशेष उत्पाद किफायती दर पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट
इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें
इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें
इसे भी पढ़ें : पूजा पंडालों में बारिश का खलल, कब तक होगा मौसम साफ… जानें
इसे भी पढ़ें : इन 81 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट
इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें
इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट




