रांची : ठाकुरगांव पुलिस ने लूट की स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधियों को पकड़ा है। दोनों रातू और चान्हो के रहने वाले हैं। वहीं मौके से तीन लोग फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के एक नकली पिस्टल और मोबाइल फोन जब्त किया है। जांच के दौरान स्कॉर्पियो के अंदर से पुलिस ने कई नंबर प्लेट भी बरामद की है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में पता चला कि स्कॉर्पियो बुंडू की है। बुंडू के टेबो घाटी में चालक के हाथ-पैर बांधकर गाड़ी को लूटा गया था। ये लोग गाड़ी चोरी करने के बाद उसका नंबर और चेचिस चेंज कर फर्जी कागजात बनाकर उसे बेच देते थे। गिरफ्तार अपराधियों में रमीज अंसारी और साफहद अंसारी शामिल है। दोनों के खिलाफ रातू थाना में पहले से मामला दर्ज है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को गुप्त सूचना मिली थी कि ठाकुरगांव थाना के उरूगुटू बाजारटांड़ के पास लूट की स्कॉर्पियो के साथ कुछ लोग बैठे हुए हैं। सूचना पर ग्रामीण एसपी ने ठाकुरगांव पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस जैसे ही उक्त स्थल पर पहुंची। स्कॉर्पियो के पास बैठे लोगों में तीन लोग मौके से फरार हो गए। वहीं दो लोग स्कॉर्पियो स्टार्ट कर भागने की फिराक में थे। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।
Read More : झारखंड ने दो और पत्रकारों को खोया, मृत्युंजय श्रीवास्तव और अतुल वर्मा का निधन
Read More : #BJP विधायक का दावा, गोमूत्र से भागेगा कोरोना, देखिए इनके नुस्खे












