Palamu : ग्राहकों के गहनों को गिरवी रखकर सूद पर पैसा लगाते था पंजाब नेशनल बैंक का डिप्टी मैनेजर। ICICI बैंक और मुथूट फाइनेंस में गहनों को रखकर गोल्ड लोन भी लिया गया था। ग्राहकों के गायब गहनों की टोह में जुटी पलामू पुलिस ने 2.1 केजी सोने के जेवरात को खोज निकाला। इन गहनों को ICICI बैंक, मुथूट फाइनेंस और जेवर व्यापारियों के पास से बरामद किया गया। थाना बुलाकर ग्राहकों से उन गहनों की पहचान कराई गई। कभी एक-एक कर बैंक ग्राहकों को कमरे में बुला कर पहचान कराई गई तो कभी सभी को साथ में बुलाकर गहनों की पहचान कराई गई। महिलाएं गहनों का फोटो भी मोबाइल में लेकर आई थी, जिससे उसे पहचानने में काफी सहूलियत हुई।
दंडाधिकारी सदर अंचलाधिकारी जेके मिश्रा की मौजूदगी में गहनों की पहचान कराई गई। गहनों की पहचान के लिए छह बैंक ग्राहक वेद प्रकाश शुक्ला,राजीव मुखर्जी, रमण कुमार सिंह, श्याम बागला, डॉ जय कुमार और बीके चौबे थाना पहुंचे थे। मामले के पहले शिकायतकर्ता कृषि वैज्ञानिक एके सिंह शहर से बाहर होने के कारण पहचान पैरेड में शामिल नहीं हो सके। सभी गहनों को सील बंद डब्बे में रखा गया है। पीएनबी के लॉकर से चोरी हुये आभूषण उपभोक्ताओं को जल्द ही वापस मिल जाएंगे। इस दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में अब तक पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यहां याद दिला दें कि बीते 11 सितंबर को बैंक लॉकर से गहने गायब होने का मामला सामने आया था। इसके बाद एक-एक कर 7 लॉकरों से छेड़छाड़ की बात सामने आई। 14 सितंबर को इस मामले में FIR दर्ज हुई थी। पुलिस ने काफी तेजी से इस कांड का खुलासा किया।
इसे भी पढ़ें : IOCL में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : क्रंकीट मिक्सर में बना मालपुआ का घोल, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें : PM MODI TWITTER ACCOUNT HACKED, जानिये TWITTER की जांच में चला पता
इसे भी पढ़ें : चीखती रही पत्नी, घसीटता-पीटता रहा पति, फिर मोहल्ले वालों ने किया…
इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन भारती सिंह बनने वाली है मां, वीडियो में देखिये क्या कर रही…
इसे भी पढ़ें : एक फॉर्म भरें और EPFO से उठाएं 7 लाख का लाभ, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें : इस प्रेमी का दर्द भरा वीडियो देखकर आप हो जाएंगे लोटपोट…
इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास भी है जनधन खाता तो मिलेगा ये लाभ
इसे भी पढ़ें : इन ट्रेनों में मिलेगी ‘ट्रेन होस्टेस’ की सुविधा, पुरुषों को भी…












