Garhwa : 40 हजार रुपये लोन में से 18 हजार रुपये चुकता नहीं करने वाली एक मां के 12 साल के बेटे को बंधक बना लिया गया। इल्जाम है कि बच्चे से झाड़ू-पोंछा करवाया गया। जूठे बर्तन धुलवाये गये, शराब की बोतले उठवाईं गईं और रोने-गिड़गिड़ाने पर उसे मारा-पीटा तक गया। लगातार 14 दिनों तक उसे खूब टॉर्चर किया गया। बच्चे की मां और दादी बसंती देवी जब गढ़वा के बंसीनगर थाना गई तो पुलिस ने बच्चे को छुड़वाया। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की। बच्चे को बंधक बनाने वाले माइक्रो फाइनेंस बैंक के मैनेजर निगम यादव को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं बैंक कर्मी उमाशंकर तिवारी सहित 2 की तलाश जारी है। कथित जालिमों के बंधक से मुक्त बच्चे ने मीडिया से कहा कि उसे हर रोज धमकी दी जाती थी कि उसकी आंखे और किडनी निकाल ली जायेगी। एक रोज उसका गला पकड़ उठा टांग दिया गया, झटपटाने पर छोड़ा। पुलिस ने इस बात की जानकारी CWC को दे दी है। मुक्त कराया गया बच्चा झारखंड के गढ़वा के भवनाथपुर इलाके के रोहिणीया गांव के संतोष कुमार का बेटा है।
बच्चे की मां ने पुलिस और मीडिया को बताया कि करीब 2 साल पहले उसने माइक्रो फाइनेंस बैंक से 40 हजार का लोन लिया था। 32 हजार चुका भी दिया। ब्याज मिलाकर 18 हजार रुपये देने बाकी थे। अचानक माली हालत खराब होने के चलते शेष पैसा देने में दिक्कत हो रही थी। वहीं बैंक के लोग खूब प्रेशर बना रहे थे। बच्चा छोड़ने के एवज में 3 हजार रुपये भी उससे वसूल लिए गये। यह फाइनेंस कंपनी गढ़वा के बंसीनगर थाना क्षेत्र के हेन्हों मोड में संचालित है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद कंपनी ने बैंक मैनेजर निगम यादव को सस्पेंड कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं सीडब्ल्यूसी को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन : CM चंपई
इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रॉबिन मिंज की बाइक के उड़े परखच्चे…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन पहुंचे गढ़वा, 5 खास योजनाओं के काटे फीते…
इसे भी पढ़ें :महिला आयोग की सदस्य पहुंची दुमका, बोल गईं यह बड़ी बात… जानें











