spot_img
spot_img
spot_img

रांची के कोविड सेंटर से हटाये गए 18 डॉक्‍टर, जानिए कहां-कहां भेजे गए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : डिस्ट्रिक कोविड सेंटर, सदर अस्पताल रांची और रिसालदार बाबा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर डोरंडा में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर दिया गया है। वर्तमान में प्रखंड स्तर पर डॉक्‍टरों की जरूरत को देखते हुए डीसी छवि रंजन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जिसमें प्रतिनियुक्त चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए पदस्थापन कार्यस्थल पर योगदान करने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें : TMC नेताओं की गिरफ्तारी से भड़की CM Mamta, CBI दफ्तर पहुंच कही ये बात…

यहां याद दिला दें कि दो दिन पहले की विधायक बंधु तिर्की ने सिविल सर्जन से मुलाकात की थी और डीसी छव‍ि रंजन से बात कर प्रखंड के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में डॉक्‍टर देने की मांग की थी। बंधु तिर्की ने कहा था कि चान्‍हो में डॉक्‍टर नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। उन्‍होंने चान्‍हो में तुरंत डॉक्‍टर को प्रतिनियुक्‍त करने की मांग की थी। आज डीसी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

इसे भी पढ़ें : बिना E-Pass पकड़ाए तो लगेगा जुर्माना, पहले दिन 392 का कटा चालान

इन डॉक्‍टरों को अपने पदस्‍थापन कार्यस्‍थल पर योगदान देने का निर्देश

  1. डॉक्टर रितेश रंजन- सीएचसी, चान्हो
  2. डॉक्टर सरिता कच्छप- पीएचसी, चान्हो
  3. डॉक्टर लिली मेरी बिलुंग- एपीएचसी रातू
  4. डॉक्टर परिनीति रीता बाखला- पीएचसी, सिल्ली
  5. डॉक्टर राकेश कुमार- जेनरल हॉस्पिटल, ब्राम्बे
  6. संध्या सिन्हा- रेफेरल हॉस्पिटल, मांडर
  7. डॉक्टर लाल मांझी – एपीएचसी, जोन्हा
  8. डॉक्टर पल्लवी शर्मा – सीएचसी, कांके
  9. डॉक्टर सुमित्रा कुमारी – सीएचसी, बेड़ो
  10. डॉ रंजनी कुमार – डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर
  11. डॉ स्वाति कुमारी – बीडीएस सीएचसी, अनगड़ा
  12. डॉक्टर मरिया मधु बाड़ा- एमओ, सीएचसी, सिल्ली
  13. डॉ ज्योत्स्ना सहाय- एमओ, एपीएचसी, टांगरबसली, मांडर
  14. डॉ अनिता कुमारी- एमओ, जेनेरल हॉस्पिटल, ब्राम्बे
  15. डॉक्टर स्नेहल सिन्हा- एमओ, आरएच, मांडर
  16. डॉ रश्मि लकड़ा- एमओ, सीएचसी, अनगड़ा
  17. डॉ विवेक – सीएचसी, सिल्ली
  18. डॉ अलका गाड़ी- सीएचसी, सोनाहातू
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...