kohramlive desk : गंभीर कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि योग दिवस यानी 21 जून से देश में 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी। पीएम मोदी ने एलान किया कि राज्यों से वैक्सीनेशन का काम वापस लिया जाएगा और अब केंद्र सरकार ही यह काम करेगी।
Read More :नोबेल पुरस्कार के बारे में रोचक बातें | Nobel prize facts in hindi
राज्य सरकारों को कुछ भी नहीं करना होगा खर्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। अब तक देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन मिली है, अब 18 वर्ष की आयु के लोग भी इसमें जुड़ जाएंगे।
25 परसेंट वैक्सीन सीधे ले जा सकते हैं प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल
पीएम मोदी ने कहा कि देश में बन रही वैक्सीन में से 25 प्रतिशत प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी। प्राइवेट अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे। इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा।
Read More :Corona से लड़ाई में आगे आया ICICI फाउंडेशन, #CM को सौंपे कई मेडिकल उपकरण
जारी है कोरोना के खिलाफ जंग
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से देश की जंग जारी है। दुनिया के कई देशों की तरह भारत भी बहुत बड़ी पीड़ा से गुजरा है। पीएम मोदी ने कहा कि कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, ऐसे सभी परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
नवंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी एलान किया कि अब नवंबर 2021 तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने पिछले साल भी ऐसी ही स्कीम चलाई थी। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच फिर संकट हुआ है, ऐसे में अब सरकार फिर ये स्कीम ला रही है।
Read More :#CBSE ने बढ़ाई 12 वीं क्लास के स्कूल आधारित एससेसमेंट को भेजने की तिथि
हमने बढ़ाया वैक्सीनेशन का दायरा
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में वैक्सीनेशन का कवरेज सिर्फ 60 फीसदी था, अगर इसी रफ्तार से बढ़ते तो देश को टीकाकरण में 40 साल लग जाते। हमने वैक्सीनेशन की स्पीड बढ़ाई और दायरा भी बढ़ाया, बच्चों को भी इस अभियान का टीका बनाया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को कोरोना ने घेर लिया था, लेकिन एक ही साल में भारत ने दो वैक्सीन बनाई और अबतक 23 करोड़ वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं।









