- जदयू से 8 और भाजपा से 9 मंत्री बनाए गए
- शाहनवाज ने उर्दू, संजय झा और आलोक रंजन ने मैथिली में लिया ओथ
कोहराम लाइव डेस्क : नीतीश मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार मंगलवार को किया गया। कुल 17 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। भाजपा कोटे से 9 और जदयू से 8 मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा के 6 विधायक और 2 विधान पार्षद मंत्री बने हैं। जनक राम अभी किसी हाउस के मेंबर नहीं हैं। जदयू कोटे से 7 विधायक और एक विधान पार्षद को मंत्री बनाया गया है। शाहनवाज ने उर्दू में तथा संजय झा और आलोक रंजन ने मैथिली में शपथ ली। शाहनवाज को उद्योग मंत्री बनाया गया है। अब नीतीश कैबिनेट के कुल सदस्यों की संख्या 31 हो गई है।
सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम मौजूद
दिन के 12:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मौके पर CM नीतीश कुमार, पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा तथा अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित थीं।
इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन वीक : फोर्थ डे : चॉकलेट डे
विस्तार के साथ मंत्रियों को मिली विभाग की जिम्मेदारी
नीतीश कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अब पूरी कैबिनेट का स्वरूप इस प्रकार है-


इसे भी पढ़ें : Deep Siddhu चढ़ा पुलिस के हत्थे, लाल किला हिंसा का था आरोपी
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…
इसे भी पढ़ें : Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हा’दसा…
इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…






