spot_img
spot_img

ओरमांझी में मिली सिर कटी लाश को लेकर किशोरगंज में बवाल, सीएम के काफिले पर भी हमले का प्रयास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची के किशोरगंज चौक पर जमकर बवाल हुआ। तभी उधर से गुजर रहे सीएम के काफिले पर भी हमले का प्रयास हुआ। जिसके बाद सीएम को बदलना पड़ा अपना रास्‍ता। सेवा सदन के रास्‍ते से सीएम को सुरक्षित पहुंचाया गया। घटनास्‍थल पर आईजी-डीआईजी समेत पुलिस के कई आलाधिकारी पहुंचे। अधिकारी आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब से कबतक होगी परीक्षा

बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन सोमवार की शाम प्रोजेक्‍ट भवन से अपने कारकेड के साथ आवास लौट रहे थे। इसी दौरान उनके कारकेड को रोककर हंगामा किया गया। आक्रोशित भीड़ में महिलाओं की संख्‍या ज्‍यादा थी। ये लोग नारा भी लगा रहे थे। आक्रोशित लोगों का कहना है कि सीएम हेमंत सोरेन के एक साल के कार्यकाल में रेप की घटनाएं बढ़ी है, जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम रही है।

इसे भी पढ़ें : माओवादियों की धमकी, इस गांव में होगा नरसंहार …और कांप रहे लोग   

यहां याद दिला दें कि रविवार को ओरमांझी से एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी। बदन पर कपड़े भी नहीं थे। जिससे आशंका जतायी जा रही है कि युवती के साथ दरिंदगी हुई होगी। अभी तक युवती का सिर नहीं ढूंढ पाई है पुलिस। घटना के बाद से फूटा जनाक्रोश।

मौके पर पुलिस-प्रशासन के आ‍लाधिकारी पहुंच चुके हैं। अधिकारी उपद्रव की जांच में जुटे हैं। उपद्रव वाले जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। साथ ही अधिकारी बवाल स्‍थल का मुआयना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : चाकू गोद-गोदकर पति को मारा, खुद की काटी नस और फिर…

घटनास्‍थल से रूपम की रिपोर्ट 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...