GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाने के सोनवर्षा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में 16 सिख श्रद्धालु जख्मी हो गए। सेवादारों की गाड़ी की एक ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। इसके बाद दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। इलाज के लिए सभी सेवादारों को बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। यशविंद्र सिंह नामक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जख्मी सिख श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के हैं। वे लखनऊ से पटना साहिब में स्थित गुरुद्वारे में सेवा करने के लिए गए थे। सेवा करने के बाद पांच वाहनों पर सवार होकर सभी सेवादार वापस लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान 30 सेवादारों से भरी एक गाड़ी बरौली थाने के सोनवर्षा गांव के समीप जैसे ही पहुंची कि ट्रक से टकरा गई।
इसे भी पढ़ें :मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां का निधन
इसे भी पढ़ें :BREAKING : स्कूल की छत गिरी, 25 छात्र-छात्राएं घायल, कई गंभीर
इसे भी पढ़ें :PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव: वोटिंग के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने की हवाई फायरिंग
इसे भी पढ़ें :माल दो तभी पास होगी PM आवास की पहली किस्त, और धरा गये…
इसे भी पढ़ें :सरेराह कैश वैन से लूटे 39 लाख, कैसे मारा गार्ड को… देखें फुटेज
इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING : कोर्ट के अंदर घुसकर गैंगस्टर को ठोक डाला, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर, हथियारों को मिला जखीरा
इसे भी पढ़ें :PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :White House में बाइडेन और पीएम मोदी की हुई मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इसे भी पढ़ें :ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता जरूरी, खुद से ऐसे करें पहचान
इसे भी पढ़ें :राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कि ऐसी अपील कि…
इसे भी पढ़ें :3 दिन पहले घर से निकली थी, बंद खदान में इस हाल में मिली लाश












