Ranchi : राजधानी में पिछले एक महीने से धरना दे रहे HomeGuard जवान सोमवार को जगन्नाथपुर थाना में गिरफ्तारी देंगे। राज्य के सभी जिलों से लगभग 15 जवान पुनदाग स्थित साईं मंदिर के पास इकट्ठा हुए हैं। जवानों का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मान सकती, सभी को जेल भेज दें। उनके पास घर चलाने और बच्चों को पढ़ाने-खिलाने के लिए भी पैसे नहीं है। ऐसे में सरकार उन्हें और उनके परिवार को जेल में भरे, ताकि उन्हें खाना नसीब हो सके।
क्या है जवानों की मांग
जवान सरकार से स्थाईकरण की मांग कर रहे हैं। वे मांग कर रहे हैं कि बिहार के ही तर्ज पर उनका स्थाईकरण किया जाये। साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए। फिलहाल जवान सरकार से लिखित में आश्वासन की मांग कर रहे हैं।
यहां याद दिला दें कि बीते जवानों का यह धरना 8 मार्च को शुरू हुआ था। वहीं एक अप्रैल को मशाल जुलूस निकाल शक्ति प्रदर्शन भी किया गया था। लगभग दस हजार जवान हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतर आये थे। धरना स्थल से जगन्नाथपुर तक मार्च किया था। जुलूस में काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। आज के इस जेल भरो अभियान के पहले कई बार जवानों की सरकार से बात हो चुकी है। लेकिन रिजल्ट सिफर रहा।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : अवैध हथियार की जुगाड़ में गया सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में
इसे भी पढ़ें : 23 जवानों का हत्यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट










