UP : रविवार को प्रयागराज में ठनका गिरने से 14 लोग की मौत हो गई है। जबकि कौशाम्बी में चार व प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की जान चली गई। कई लोग गंभीर रूप से झुलस भी गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सोरांव के रहाइसपुर मलाक बेला गांव में बिजली गिरने से धान की रोपाई करते समय गीता देवी (32) और उसकी सास मालती देवी(55) की मौत हो गई। कोरांव महुली गांव में राम मूरत मिश्रा (58), भगेसर गांव में बकरियां चराने गए रामराज (15), पुष्पेंद्र कुमार (11) ठनका की चपेट में आ गए। नवाबगंज में सरांय दादन गांव निवासी रंजना (17), सुल्तानपुर निवासी आरती सरोज (18) की मौत हो गई। जबकि जसरा के रेरा गांव में केवटान बस्ती निवासी विमलेश कुमार बिंद (18) की मौत हो गई।
करछना के रोकडी़ गांव में त्रिभुवन नाथ पटेल (55), शंकरगढ़ के ग्राम करिया कला निवासी कामता प्रसाद सिंह (56), बारा में केवटान पुरवा निवासी हरिश्चंद्र (18 ), होलागढ़ में गोड़वा कमालपुर गांव निवासी संगीता पटेल (20) की बिजली गिरने से मौत हो गई। मऊआइमा में नौगिरा गांव निवासी कमला देवी (61) व कौंधियारा में कृष्णानंद (58) भी ठनका की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ ही राजस्वकर्मियों ने भी मृतकों के घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जिले में बिजली गिरने से सात लोग झुलसे भी हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उधर कौशाम्बी में बिजली गिरने की घटनाओं में चायल में रामचंद्र (25), मूरतध्वज (52),गोरकी (15), राकेश सिंह (15) की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं। इसी प्रकार प्रतापगढ़ में वज्रपात से लालगंज के उदयपुर में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए है।
Read more:रूड्स के सदस्यों ने डुंडीगारा गांव में किया पौधरोपण
Read more:मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़ा, लगभग 20 हजार कैश ले उड़े चोर
Read more:अनोखा रिवाज… Marriage के बाद तीन दिनों तक टॉयलेट में नो इंट्री, देखें वीडियो
Read more:CSK हारी तो माही ले सकते हैं रिटायरमेंट












