Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग(JSSC) अब 1289 जूनियर इंजीनियर की भर्ती करेगा। पूर्व में जारी विज्ञापन में 285 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय हुआ था। अब इसमें 1004 पदों की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके लिए 7 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विभागवार जेई की संख्या
जेएसएससी ने गुरुवार को संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। जेएसएससी ने पूर्व में नगर विकास विभाग के जूनियर इंजीनियर विद्युत के 46, असैनिक के 188 और यांत्रिक के 51 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया था। अब पेजयल स्वच्छता विभाग के 171 असैनिक जूनियर इंजीनियर, जल संसाधन के 400 असैनिक व 30 यांत्रिक जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति होगी। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के 392 असैनिक जूनियर इंजीनियर और कृषि विभाग के 11 जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति का प्रस्ताव दिया गया है।
कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने कहा कि जल संसाधन, पथ निर्माण और पेयजल व स्वच्छता विभाग के जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों को शामिल करने पर पदों की संख्या बढ़ी है। नियुक्तियों के लिए जेएसएससी और जेपीएससी को नियमित अधियाचना भेजी जा रही है।
Read More : सबको रूला गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर
Read More : सदा के लिए खामोश हो गई स्वर सरस्वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…
Read More : 2 माह की बेटी और मां को देखकर हक्का- बक्का रह गए लोग, कहा…
Read More : इस कंपनी के विज्ञापन में न्यूड मॉडल को लेकर मचा बवाल, देखें…
Read More : रिकॉर्ड 5वीं बार Under-19 World Cup विजेता बनी टीम इंडिया, इस रणनीति से मिली जीत
Read More : सबको रूला गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर
Read More : “दहलीज” में दिखेगी झारखंडी प्रतिभा : वाई के मिश्रा
Read More : सील हो गया पलामू का हील वेव अस्पताल, देखें क्यों….
Read More : पत्नी के साथ गया था बाजार, जंगल में इस हाल में मिला पति
Read More : राहुल गांधी ने किया बड़ा वादा, सरकार बनी तो 500 से कम में देंगे सिलेंडर










