Kohramlive : यूपी के अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कई बच्चों की जिंदगी संकट में पड़ गई। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ छर्रा और दादों क्षेत्र में शुक्रवार को डीपीटी और डीटी का टीका लगने स्कूल पहुंची थी। स्कूल के अंदर टीम घुस गई और 120 बच्चों को वैक्सीन लगा दी। वैक्सीनेशन के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। कुछ देर बाद करीब 50 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। इनमें 39 बच्चों की हालत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि बच्चों की स्थिति नॉर्मल है। एक बच्चे को 100 डिग्री बुखार है। परिजन इससे घबराएं नहीं, यह टीके का लक्षण है।
अभियान के तहत किया गया वैक्सीनेशन
पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के 26 सितंबर से डीपीटी और डीटी (डिपथीरिया कन्टेनिंग वैक्सीन) टीका लगाए जाने का अभियान शुरू किया गया है। यह यह अभियान अभियान 15 अक्टूबर तक चलाया जाना है। इसके तहत शुक्रवार को छर्रा और दादों प्राथमिक विद्यालयों से बुलाकर टीकाकरण किया गया। दादों क्षेत्र में ग्राम पंचायत नाह के नगला के करीब 120 बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के दौरान छर्रा अस्पताल की टीम ने जाकर वैक्सीन लगाई। उसके बारे में न तो घर वालों को बताया गया और न ही एहतियातन कोई दवा गोली दी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
120 बच्चों को प्राथमिक विद्यालय से बुलाकर टीकाकरण करने के बाद बिगड़ी स्थिति बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सकते में आ गए। जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों की हालत जानी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों की स्थिति सामान्य है। एक बच्चे को बुखार है। सभी बच्चों को खाने पीने की चीजें दी गई है। घबराने वाली कोई बात नहीं है।
इसे भी पढ़ें :RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System
इसे भी पढ़ें :Be attentive: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें :क्या आपके स्मार्टफोन में आ रहा 5G का साइन! आप भी तुरंत बदलें नेटवर्क सेटिंग्स
इसे भी पढ़ें :मरने के बाद ‘भूत’ बन लड़की ने, खुद को ऐसे दिलवाया इंसाफ…








