Kohramlive : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। घंटों चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को यह बेहतरीन कामयाबी मिली। यह मुठभेड़ बीजापुर के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार की सुबह शुरू हुई। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे मुठभेड़ शुरू हो गई। रुक-रुककर फायरिंग अभी भी हो रही है। मुठभेड़ में DRG के जवान, CRPF के कोबरा बटालियन एवं 229 बटालियन के CRPF के जवान शामिल हैं। बीते 12 जनवरी को बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गये थे। यहां याद दिला दें कि इस महीने की शुरुआत में बीजापुर में 70 किलोग्राम वजन वाले एक विस्फोटक का इस्तेमाल करके एक वाहन को उड़ा दिया गया था, जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी और चालक शहीद हो गये थे।
इसे भी पढ़ें :भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, ठंड भी डिगा नहीं सकी…
इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा गिफ्ट…
इसे भी पढ़ें :आठवीं क्लास तक की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान…
इसे भी पढ़ें :गलत था इरादा, हथियार के साथ धरा गये 7, क्या बोले SP… देखें वीडियो








