CHHAPRA : बिहार (Bihar) के छपरा (Chapara) में अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े Amazon के ऑफिस में घुसकर 12 लाख 85 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर ऑफिस के ब्रांच हेड को गोली भी मार दी। वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति से आगे दूधिया पुल के पास की है।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बताया गया है कि ऑफिस खुलते ही बाइक सवार तीन बदमाश अंदर घुस गए। तीनों हेलमेट पहने थे। ऑफिस के अंदर घुसते ही अपराधियों ने हवाई फायरिंग की। इस दौरान ब्रांच हेड रूपेश कुमार सिंह ने विरोध किया तो अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी। घायल रूपेश को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।
घटना के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे
घटना के बाद सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह, मुफस्सिल इंस्पेक्टर गजेंद्र प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है। दुर्गा पूजा को लेकर बैंक बंद रहने के कारण इतनी बड़ी रकम ऑफिस में इकट्ठा हो गई थी। आज उसे बैंक में जमा करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
इसे भी पढ़ें : सनकी शख्स का थाईलैंड में कोहराम, पत्नी बच्चे सहित 34 को भून खुद को भी मिटा डाला
इसे भी पढ़ें :विसर्जन के दौरान मची चीख पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :PM मोदी ने विजयादशमी पर हिमाचल के लोगों को दी बड़ी सौगात, एम्स का किया लोकार्पण
इसे भी पढ़ें :चारों धामों के कपाट बंद करने का ऐलान, जानिए Date
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 5 लोग
इसे भी पढ़ें :सीवर टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से 4 सफाई कर्मियों की गई जान










