spot_img

कुल्लू मनाली जाने के लिए निकले एक ही परिवार के 11 लोग लापता… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : मजदूरी कर कमाने-खाने वाले एक ही परिवार के 11 लोग लापता हो गये। ये सारे लोग अयोध्या के कुमारगंज के पिठला गांव से हिमाचल के कुल्लू मनाली जाने के लिये निकले थे। अब सभी के मोबाइल स्विच ऑफ है। अनहोनी की आशंका से घबराये घर के लोग सभी को खोज रहे हैं, पर उनका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। जिस तारीख को यह परिवार कुल्लू मनाली जाने के लिये बस से निकला था, उस रोज हिमाचल की व्यास नदी में आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते कुछ गाड़ियां बह गई थी। इसमें बस भी शामिल थे। पिठला गांव में रहनेवाले अब्दुल मजीद अपने दामाद रहबर और पूरे परिवार के साथ कुल्लू मनाली में रह मजदूरी करते हैं। बीते जून माह में अब्दुल मजीद पूरे परिवार के साथ अपने गांव पिठला आये थे। इसके बाद बीते 9 जुलाई को कुल्लू मनाली जाने के लिये घर से निकले थे। मनाली में रहनेवाले उनके दामाद रहबर लगातार मोबाइल पर उनसे बातें कर रहे थे। रहबर की अंतिम बातें साली करीना के साथ हुई थी। साली ने उन्हें बताया था कि 9/10 जुलाई की रात 12 बजे तक हम लोग मनाली बस स्टैंड पहुंच जायेंगे, वहीं पर भेंट होगी। देर रात 3 बजे तक रहबर मनाली बस स्टैंड में अपने ससुराल के लोगों के आने का इंतेजार करता रहा, पर बस नहीं आई। इसके बाद रहबर अपने ससुराल के हर किसी को फोन मिलाया, पर सबके फोन बंद मिले।

ससुराल वालों का कुछ भी पता नहीं चलने पर बेचैन और घबराये रहबर मनाली से गाड़ी लेकर उन्हें खोजने निकला, पर मंडी थाना से आगे पुलिसवालों ने उसे रोक दिया। तब उसने आसपास के लोगों से इस बारे में पूछा। लोगों ने उन्हें बताया कि रात में व्यास नदी में बाढ़ आ गई थी, इसके चलते सड़क बह गई। सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां और बसें भी पानी में बह गये। रहबर ने हिमाचल पुलिस को खबर देते हुये मदद की गुहार लगाई है, ताकि उनके ससुराल वाले का कुछ भी पता चल सके। अबतक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार अब्दुल मजीद अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ बस स्टैंड से दिन के पौने तीन बजे के करीब रोडवेज की बस से कुल्लू मनाली के लिये निकले थे। इसके बाद से ही पूरे परिवार का कुछ पता नहीं चल रहा है। इस खबर के बाद से अब्दुल मजीद के गांव पिठला के लोग चिंता में हैं। जितनी जुबां, उतनी तरह की चर्चा हो रही है। अब्दुल मजीद के चचेरे भाई ने स्थानीय थाना से मदद मांगी है। लापता लोगों में अब्दुल मजीद, उनकी पत्नी बेटा-बहू, बेटी, पोता और रिश्तेदार शामिल हैं। इनके नाम स्थानीय थाने को बता दिये गये हैं।

इसे भी पढ़ें : मां की साड़ी से फं’दा बना ल’टक गया होटल मालिक… जानें

इसे भी पढ़ें : भीड़ चीरकर कृष्णा आगे गये तो उन्हें मिल गया अपना खोया बच्चा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राजधानी में होटल के बाहर अंधाधुंध फा’यरिंग, दो जनों को ल’गी गो’लियां… जानें

इसे भी पढ़ें :झुलसे विद्युतकर्मी के इलाज में कोई कमी नहीं होगी : अजय राय

इसे भी पढ़ें :

फन फैलाकर खड़ा था कोबरा, यूं झट से पकड़ लिया, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन...

बिहार में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका, आखिरी डेट 31 अगस्त…

Bihar : शिक्षक बनने का सपना देख रहे बिहार...

भारत-नेपाल सीमा पर अब 24 घंटे पहरा, 70 थानों के बीच बेहतर तालमेल का आदेश…

Bihar : भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा अब और मजबूत...

JSSC CGL रद्द, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारी… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच JSSC...

धनबाद में CEO के. रवि कुमार का सख्त संदेश… जानें क्या

Dhanbad : मतदाता सूची केवल कागज का एक पन्ना...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फन फैलाकर खड़ा था कोबरा, यूं झट से पकड़ लिया, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन...

बिहार में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका, आखिरी डेट 31 अगस्त…

Bihar : शिक्षक बनने का सपना देख रहे बिहार...

भारत-नेपाल सीमा पर अब 24 घंटे पहरा, 70 थानों के बीच बेहतर तालमेल का आदेश…

Bihar : भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा अब और मजबूत...

JSSC CGL रद्द, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारी… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच JSSC...

धनबाद में CEO के. रवि कुमार का सख्त संदेश… जानें क्या

Dhanbad : मतदाता सूची केवल कागज का एक पन्ना...