spot_img

एक साथ डूबे 11 दोस्त, अब तक 8 की मौ’त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजस्थान के टोंक में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जब जयपुर से पिकनिक मनाने आये 11 दोस्त बनास नदी में डूब गये। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी युवक दोपहर करीब 12 बजे नदी के पुराने पुल के पास नहाने उतरे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नदी में बहाव तेज था। सभी युवक एक साथ पानी में उतरे, लेकिन कुछ ही देर में एक-एक कर गहराई में समाते चले गये। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने फौरन पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

SDRF और पुलिस की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अब तक 8 युवकों के शव बरामद किये जा चुके हैं। बाकी 3 की तलाश जारी है। सभी को टोंक के सआदत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आठ को मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे वाली जगह पर कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा उपाय नहीं थे। यह हिस्सा बेहद गहरा और खतरनाक माना जाता है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी विकास सांगवान ने हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और लोगों से अपील की कि वे बिना जानकारी के गहरे पानी में न उतरें। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 इसे भी पढ़ें : DG भाटिया ने मॉक ड्रिल कराने के दिये निर्देश

 इसे भी पढ़ें : बेलचंपा में सिविल डिफेंस ट्रेनिंग शुरू

 इसे भी पढ़ें : CEC ज्ञानेश कुमार स्टॉकहोम सम्मेलन में बोलेंगे, दुनिया सुनेगी…

 इसे भी पढ़ें : गढ़वा DC अपने मातहत अधिकारियों को दे गये ये टास्क…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...