spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा DC अपने मातहत अधिकारियों को दे गये ये टास्क…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : आगामी मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक पूर्व कार्यवाही (Pre revision activities) के तहत गढ़वा में अहम बैठक हुई। गढ़वा के DC दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मतदाता सुविधा के दृष्टिगत 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों का पुनर्गठन (Rationalization) एवं समीपवर्ती केंद्रों के मतदाताओं के स्थानांतरण पर विशेष ध्यान दिया गया। समीक्षा के अनुसार, गढ़वा जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल 148 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां मतदाता संख्या अधिक है। सभी संबंधित अधिकारियों को इन मतदान केंद्रों की संख्या संतुलित करने एवं सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये गये। वहीं, मतदान केंद्रों के गठन के लिये सर्वेक्षण कर न्यूनतम सुविधाओं एवं दूरी के मानकों को पूरा करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक अधिकारियों को रिक्त पदों पर तैनाती सुनिश्चित करने एवं बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण हेतु सेमिनार आयोजित करने का भी दायित्व सौंपा गया।

उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र ही आयोजित किये जायेंगे, जिसमें बीएलओ एवं पर्यवेक्षक को घर-घर सर्वेक्षण, BLO ऐप का उपयोग एवं अन्य तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि पुनरीक्षण कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी गढ़वा, भवनाथपुर, डाल्टनगंज (पार्ट) एवं बिश्रामपुर (पार्ट) विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी भी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...