spot_img

DFCCIL में 1074 पदों पर होगी बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk :  डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) में 1075 पदों पर बहाली होगी। विभाग ने जूनियर एक्ज़ीक्यूटिव, एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 23 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com पर शुरू कर दी गई है।  पदों के अनुसार पात्रता सहित पूरी डिटेल्स जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

रिक्तियों का विवरण

जूनियर एक्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस एंड बीडी) – 225 पद
जूनियर एक्जीक्यूटिव (सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन) – 145 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) – 135 पद
जूनियर एक्जीक्यूटिव (मैकेनिकल) – 14 पद
जूनियर मैनेजर (सिविल) – 31 पद
जूनियर मैनेजर (ऑपरेशंस एंड बीडी) – 77 पद
जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल) – 3 पद
एग्जीक्यूटिव (संचालन और बीडी) – 237
एग्जीक्यूटिव (सिविल) – 73 पद
एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) – 42 पद
एग्जीक्यूटिव (सिग्नल और दूरसंचार) – 87 पद
एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल) – 3 पद

Read More : राजधानी रांची में एक डॉक्‍टर को भी निगल गया कोरोना

आयु सीमा

जूनियर मैनेजर – 18-27 वर्ष
एग्जीक्यूटिव – 18-30 वर्ष
जूनियर एग्जीक्यूटिव – 18-30 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

सभी पदों के लिए ऑनलाइन CBT परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण का आयोजन किया जाएगा। एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस एंड बीडी) जॉब्स के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का आयोजन भी किया जाएगा। मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन भी किया जाएगा। सीबीट परीक्षा का आयोजन 2 घंटे की अवधी के लिए होगा। इस परीक्षा में 1/4 के तहत नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

Read More :“किसी ने भी ऑक्सीजन की सप्लाई रोकी, तो फांसी पर लटका देंगे”

आवेदन शुल्क

जूनियर मैनेजर (यूआर / ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस) – 1000 रुपये
एग्जीक्यूटिव (यूआर / ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस) – Rs.900 रुपये
जूनियर एग्जीक्यूटिव (यूआर / ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस) – Rs.700.00 रुपये

इस प्रकार करें अप्लाई

DFCCIL द्वारा निकाली गई Latest Jobs के लिए आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.dfccil.com पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए करियर के सेक्शन पर में संबधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा। भर्ती के लिंक पर क्लिक करने के साथ ही आगे की टैब में रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा। यहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें और उसके बाद लॉगिन के जरिए एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। आवेदन प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी। आवेदन भरे जाने के बाद उसका प्रिंट जरूर लें।

Read More :लॉकडाउन में नहीं मिली शराब तो पी लिया सैनिटाइजर, 7 मजदूरों की मौत

spot_img

Related articles:

ICSE-ISC Result 2026 : झारखंड के इस स्कूल की अंशिका बनीं टॉपर…

CISCE बोर्ड ने ठीक सुबह 11 बजे ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) के नतीजे जारी कर दिये। लगातार दूसरे साल 30 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ। लेकिन इस बार भी वेबसाइट भारी ट्रैफिक के आगे लड़खड़ा गई। इस बीच झारखंड से बड़ी खबर है। धन

UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…

उत्तर प्रदेश(UP) शिक्षा सेवा चयन आयोग ने B.Ed असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है।

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

UP : ‘सिंघम’ बनने का सुनहरा मौका, 1 लाख पुलिस भर्ती…

वर्दी पहनने की चाह रखने वालों के लिये बेहतरीन मौका है। यूपी(UP) के CM योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि “योग्यता है तो रास्ता खुद बनेगा।” इस साल करीब 1 लाख

Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…

सरकारी नौकरी(Govt Job) की चाहत रखने वालों के लिये बेहतरीन मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 15 मई 2026 है। आवेदन