RANCHI : कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में राज्य सरकार को सहयोग करने के लिए विभिन्न संगठन, संस्थान और राज्यवासी लगातार सामने आ रहे हैं। इस सिलसिले में आज सीएम हेमंत सोरेन को डीपीएस, बोकारो के 1992 बैच के विद्यार्थियों ने एक हज़ार पल्स ऑक्सीमीटर दिया। सीएम ने डीपीएस बोकारो के पूर्व विद्यार्थियों को इस सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव और संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है और इसमें आपका सहयोग खास मायने रखता है। इस मौके पर डीपीएस बोकारो के 1992 बैच के विद्यार्थी और वर्तमान में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को सहयोग के तौर पर पल्स ऑक्सीमीटर देने में इस बैच के विद्यार्थी रहे सुभाष दुबे, एकता, मंजुला और संदीप का अहम योगदान है।
इसे भी पढ़ें : डोडा लदे पिकअप वैन को पीछा कर PCR ने पकड़ा, चालक-खलासी फरार
इसे भी पढ़ें :हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल ढहने की होगी उच्चस्तरीय जांच, नपेंगे दोषी अधिकारी और संवेदक






