Palamu : ”बदला लेने की धधकती आग और एक भूल-चूक के चलते मेरा पूरा परिवार बिखर गया। एक बेटी को खो दिया। पत्नी टूटे-फूटे घर में रहने लगी, उसकी हालत खराब होते चली गई। वहीं, उसके नाते-रिश्तेदार नये-नये घर-बंगला बना खुशहाल जिंदगानी बिताने लगे। घर में बूढ़ी मां अब भी जिंदा है। उसकी उम्र 100 साल हो गई। जेल में ही महात्मा गांधी के विचारधारा को अपना लिया, मेरी सोई तकदीर जाग गई। जेल में बढ़िया चाल-चलन और बर्त्ताव देख कर सरकार ने मुझे सजा पूरी करने से पहले ही जेल से रिहा कर दिया। अब घर जाकर खेतीबारी करेंगे और बिछड़े यार, दोस्त एवं परिवार से मिलेंगे।” यह कहना है जेल से बाहर निकले उग्रवादी मनोगा गंझू का। एक पुलिस जवान की हत्या के इल्जाम में उसे साल 2008 में आजीवन कारावास की सजा मिली। लगभग 20 साल जेल में कटे। पूरी जवानी जेल में बिताने के बाद बाहर निकले मनोगा गंझू सरकार के सरेंडर पॉलिसी से बेहद प्रभावित है। जेल से निकलने के बाद उसे महात्मा गांधी की तस्वीर दी गई। वहीं, महात्मा गांधी के विचारों के साथ शेष जिंदगी बिताने की कसमें खाई।
पिता की हत्या के बाद मनोगा गंझू का पूरा परिवार दहशत में था। नक्सलियों ने उसके पिता का खून कर दिया था। इसके बाद डर से मनोगा गंझू ने नक्सली संगठन का दामन थाम लिया। कंधे पर बंदूक रख जंगल-जंगल भटकता रहा। साल 2001 में पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक पुलिस जीप उड़ा दी। इसमें पुलिस के एक जवान शहीद हो गये। बाद में पुलिस ने नक्सली कमांडर रहे मनोगा गंझू को अरेस्ट कर लिया। साल 2008 में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली। मनोगा गंझू को हत्या एवं 17 सीएलए एक्ट के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जेल में बेहतर आचरण और बर्त्ताव के चलते झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद ने मनोगा को रिहा किया है। पलामू सेंट्रल जेल से चार कैदियों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से मनोगा गंझू का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है।
इसे भी पढ़ें :खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई कर CM बोले, सबको है नाज…
इसे भी पढ़ें :वैष्णो देवी में लैंड स्लाइड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 18 जांबाजों को मिलेगा बड़ा सम्मान…
इसे भी पढ़ें :नये गृह सचिव होंगे ये IAS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :OC, SI एवं ASI का ट्रांसफर, इल्जाम चौंकाने वाला
इसे भी पढ़ें :त्रिकुट पहाड़ पर फिर हादसा…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की बड़ी जीत, CM हेमंत ने जताया आभार…
इसे भी पढ़ें :ED के नये डायरेक्टर किये गये नियुक्त… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :इस दिग्गज नेता की हुई घर वापसी…
इसे भी पढ़ें :BCCI ने टीम इंडिया के बॉलिंग कोच का किया ऐलान… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :रांची के इस होटल में सज रही थी सेज, फिर क्या हुआ… जानें












