spot_img
spot_img

रिलायंस डिजिटल के “जियो एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप” ऑफर में मिलेगा 100 जीबी फ्री डाटा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : जियो “एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप” ऑफर अपनी तरह का पहला स्मार्ट एलटीई लैपटॉप ऑफर है जो ग्राहकों को एचपी स्मार्ट सिम के साथ बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 100 जीबी डेटा के साथ जियो डिजिटल लाइफ का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है।

यह ऑफर चुनिंदा एचपी लैपटॉप के नए ग्राहकों के लिए लागू है। नए एचपी एलटीई लैपटॉप के साथ नए जियो सिम की सदस्यता लेने पर 365 दिनों के लिए (1500 रुपये मूल्य का) 100 जीबी डेटा बिना किसी अतिरिक्त कीमत चुकाए मिलता है। ये चुनिंदा HP लैपटॉप मॉडल HP 14ef1003tu and HP 14ef1002tu
जियो एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप ऑफर का लाभ रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर खरीदे गए एचपी स्मार्ट लैपटॉप या रिलांयसडिजिटल.इन या JioMart.com के माध्यम से ऑनलाइन लिया जा सकता है।

इस डिवाइस की खरीद पर ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक नया जियो सिम प्राप्त कर सकते हैं, इसमें 1500 के मूल्य के लिए 100 जीबी मुफ्त डेटा मिलता है। एक बार 100 जीबी डेटा समाप्त हो जाने के बाद, शेष वैध अवधि में इंटरनेट की गति 64 केबीपीएस मिलेगी। अथवा उपयोगकर्ता अतिरिक्त हाई स्पीड 4G डेटा के लिए MyJio या Jio.com से उपलब्ध डेटा पैक / प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं और उच्च गति का आनंद लेना जारी रख सकते हैं।
इसे आप ऑनलाइन reliancedigital.in व JioMart.com और ऑफलाइन रिलायंस डिजिटल स्टोर पर आवश्यक दस्तावेज़ देकर प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : देवर-भाभी करते थे गंदा धंधा, देखें क्या हुआ उनके साथ

इसे भी पढ़ें :भैया की साली से प्यार बना काल, हुआ खौफनाक अंत, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :बेवा मां रोजी रोटी के जुगाड़ में गई बाहर, घर में बेटी को नोंच डाला… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...