Kohramlive : एक स्कूल में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ। जिसमें एक साथ 100 बच्चों की मौत हो गई। धमाका इतना खतरनाक था कि शवों के चिथड़े उड़ गये। कहीं हाथ तो कहीं पैर बिखरे पड़े थे। शवों को पहचानना भी मुश्किल हो गया। वहां का नजर देख हर शख्स अंदर से हिल गया। यह आत्मघाती विस्फोट अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज यानि शुक्रवार को हुआ।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट शहर के पश्चिम में दश्त-ए-बारची इलाके के काज स्कूल में हुआ। एक स्थानीय पत्रकार, बिलाल सरवरी ने इस हमले पर ट्वीट किया है, अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि “हमने अब तक अपने छात्रों के 100 शवों की गिनती की है। मारे गए छात्रों की संख्या बहुत अधिक है। कक्षा खचाखच भरी थी। वे छात्र विश्वविद्यालय में दाखिले की तैयारी के लिए जमा हुए थे।”
इसे भी पढ़ें : OMG…दुनिया का सबसे बड़ा फूल, पर महकता है सड़ी लाश की तरह… देखें
इसे भी पढ़ें : अबॉर्शन को लेकर Supreme Court का बड़ा फैसला, महिलायें जरूर पढ़ें
इसे भी पढ़ें :गर्दन काटने में माहिर मोस्ट वांटेड राजू शर्मा का क्या किया पुलिस ने… देखें
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @29.09.2022 : जानिए किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल
इसे भी पढ़ें : पशुधन विकास योजना को लेकर सीएम हेमंत का बड़ा फैसला, देखें क्या








