Kohramlive : आतंकवादी लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा एवं हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इनके बारे में सूचना देने वालों को NIA यह इनाम देगी। वहीं इनके खासमखास सतनाम सिंह, यादविंदर सिंह और परमिंदर सिंह पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया है। ये सभी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं। खबर है कि फरार लखबीर फिलहाल कनाडा के एडमॉन्टन, अलबर्टा में पनाह ले रखा है। साल 2021 में अमृतसर के पट्टी में दो अकाली कार्यकर्ताओं की हत्या में उसका नाम उछला था। पंजाब के मोहाली और तरनतारन में RPG अटैक का लखबीर मास्टरमाइंड है। वहीं मोस्ट वांटेड हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पाकिस्तान में पनाह ले रखा है। साल 2017 में मिले इनपुट पर पंजाब पुलिस ने रिंदा की खोज में बेंगलुरु के एक होटल में छापा मारा था, तब वह वहां से भाग निकला था।
मोस्ट वांटेड हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। रिंदा बचपन में ही परिवार के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब चला गया था। तब वह 11 साल का था। इल्जाम है कि रिंदा ने 18 साल की उम्र में पारिवारिक कलह में तरनतारन में अपने एक रिश्तेदार का खून कर दिया था। इसके बाद रिंदा नांदेड़ में रंगदारी वसूलने लगा। नांदेड़ में भी दो लोगों की हत्या में उसका नाम उछला था। पंजाब के कई कुख्यात गैंगस्टरों से रिंदा का गहरा ताल्लुकात है। इनमें से एक जयपाल भुल्लर था। भुल्लर को पंजाब पुलिस ने पश्चिम बंगाल में मुठभेड़ में मार गिराया था।
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 25 प्रमोटी IPS को आवंटित हुये बैच… जानें
इसे भी पढ़ें :21 खालिस्तानी को पनाह दे कनाडा ने लिया पंगा, कौन उगल रहा आग… जानें
इसे भी पढ़ें :सबकुछ गड़बड़, दौड़ती-हांफती छात्राएं पहुंच गई DC के पास… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रक्तदान को लेकर क्या बोल गये सीएस डॉ अनील सिंह… जानें
इसे भी पढ़ें : World Cup के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात…








