spot_img
spot_img
spot_img

सबकुछ गड़बड़, दौड़ती-हांफती छात्राएं पहुंच गई DC के पास… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Akhilesh Kumar) : ”नाश्ता-खाना ठीक से नहीं मिलता, अगर खाना मिल जाता है तो पीने को पानी नहीं मिलता। कंठ सूख जाता है। पानी के लिये छटपटा जाते हैं, पर इन्हें देखने-सुनने वाला कोई नहीं। शिकायत करने पर पनिशमेंट मिलता है, वहीं स्कूल में पढ़ाई-लिखाई भी बहुत बढ़िया नहीं। स्कूल के कुछ लोगों का बर्त्ताव भी बहुत खराब है।” यह इल्जाम है पलामू के चैनपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की छात्राओं का। स्कूल में पढ़ने वाली करीब 41 छात्राएं आज सड़क पर उतर आई।

दौड़ते-हांफते चैनपुर से मेदिनीनगर में DC शशि रंजन के दफ्तर तक पहुंच गई। DC ने जैसे ही जाना कि 3 किलोमीटर तक दौड़ती-हांफती हुई कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की छात्राएं अपना दुख-दर्द उन्हें बताने आई है तो वह अपने चैंबर से बाहर निकले और छात्राओं से मिले। लगातार दौड़ने से कुछ छात्राएं अचेत हो गई थी। DC ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा।

बाकी छात्राओं ने DC को बताया कि बीते 1 माह से उन्हें पीने को पानी नहीं मिल पाता। घोर दिक्कत है। बीती रात भी उन्हें पीने को पानी नहीं मिला। स्कूल के बगल में कोयल नदी का तट है, फिर भी यह हाल है। स्कूल में कभी समय पर खाना-पीना नहीं मिलता। वहीं स्कूल के कुछ लोगों का बर्त्ताव बहुत खराब है। इस स्कूल में करीब 200 स्टूडेंट पढ़ाई-लिखाई करते हैं। DC शशि रंजन ने दुखी छात्राओं को भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द उनका दुख दूर होगा। DC ने एक जांच कमेटी बना दी है। सुनें क्या बोली स्कूल की छात्रा और एसडीओ राजेश शाह…

इसे भी पढ़ें : रक्तदान को लेकर क्या बोल गये सीएस डॉ अनील सिंह… जानें

इसे भी पढ़ें : World Cup के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च…

इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात…

इसे भी पढ़ें : DGP का फरमान, अब मीडिया से केवल ये करेंगे बात…

इसे भी पढ़ें : कार और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर क्या हुआ… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...