spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

21 खालिस्तानी को पनाह दे कनाडा ने लिया पंगा, कौन उगल रहा आग… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : खालिस्तानी आतंकियों को कनाडा में पनाह दिये जाने को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। वहां पनाह ले रखे खालिस्तानी आतंकी वहां से लगातार आग उगल रहे है। खालिस्तान मूवमेंट से जुड़े 21 आतंकियों की सूची कनाडा सरकार को भेजी गई थी। इसके बावजूद कनाडा सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। PM नरेंद्र मोदी से लेकर पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह तक ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। लगभग दो दर्जन वांटेड को ‘पनाह’ देकर PM ‘ट्रूडो’, ने भारत से रिश्ते खराब कर लिये। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मीडिया से कहा, पाकिस्तान की नापाक चाल का हिस्सा बन प्रधानमंत्री  ट्रूडो ने ‘कनाडा-भारत’ के बीच दूरी बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘SFJ’ के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू को आतंकी घोषित किया है। वह कनाडा में बैठकर भारत के खिलाफ लगातार आग उगल रहा है। कभी वह पाकिस्तान के लाहौर में जाकर खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह की बात करता है, तो कभी कनाडा में ऐसी घोषणा करता है। अब वहां पर रह रहे हिंदुओं को धमकी दी जा रही है। वहीं, वहां पर मौजूद खालिस्तानी आतंकी, पंजाब में अपनी जड़ें जमा रहे हैं। PM मोदी ने G20 समिट के दौरान कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो से खालिस्तानी आतंकी को लेकर बातचीत की थी। ट्रूडो से कहा गया था कि वे कनाडा में चल रही भारत विरोधी गतिविधियों पर रोक लगा कार्रवाई करें।

कनाडा में पनाह ले रखे हैं ये खालिस्तानी

खालिस्तानी आतंकियों की एक लिस्ट तैयार की गई है। यह लिस्ट कनाडा सरकार को भी भेजी गई है। मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप सिंह डाला, सनोवर ढिल्लों, रमनदीप सिंह उर्फ रमन, सतिंदर जीत सिंह बराड़ उर्फ गोल्डी बराड़, खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के गुरजीत सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह, गुरजिंदर सिंह पन्नू, ISYF के मलकीत सिंह फौजी, टहल सिंह, भगत सिंह बराड़ उर्फ भग्गू बराड़, पर्वकर सिंह दुलई उर्फ पैरी दुलई, सतिंदर पाल सिंह गिल, सुलिंदर सिंह विर्क, KTF के मोनिंदर सिंह बिजल, मनवीर सिंह, लखबीर सिंह उर्फ लांडा, सुखदुल सिंह उर्फ सुख दुनेके, हरप्रीत सिंह, सुनदीप सिंह उर्फ सनी उर्फ टाइगर और मनदीप सिंह धालीवाल शामिल हैं। इन खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें : रक्तदान को लेकर क्या बोल गये सीएस डॉ अनील सिंह… जानें

इसे भी पढ़ें : World Cup के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च…

इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात…

इसे भी पढ़ें : DGP का फरमान, अब मीडिया से केवल ये करेंगे बात…

इसे भी पढ़ें : कार और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :बड़े स्तर पर तबादले, DGP ऑफिस से जारी हुई लिस्ट…

 

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...