रांची : ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे चोरी की घटना को लेकर पुलिस काफी गंभीर है। बढ़ते चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया था। गठित टीम ने घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक कुख्यात गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पिछले महीने खलारी थाना क्षेत्र में घटित कुल 19 चोरी की घटनाओं का उद्भेदन किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आरपीएफ एवं विभिन्न थाना में कई संगीन अपराध दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक एंग्लों इंडियन भी शामिल है, जो कई बार जेल चुका है। गिरफ्तार अभियुक्तों में निकेश कुमार उर्फ नितेश कुमार साव उर्फ टीका साव, राहुल कुमार उर्फ गुड्डू मद्रासी, अजय लोहरा उर्फ छोटू लोहरा, मौसम अंसारी, शिबू लोहरा, राजा मद्रासी, मोहित मुंडा, गणेश कुमार केसरी, समीर अंसारी, शॉल्टन मेंडिस शामिल है। पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से अन्य कई कांडों का भी उद्भेदन होने हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : मुकेश झा पर फायरिंग मामले में 2 शूटर गिरफ्तार
अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद सामान
32 इंच का एमआई कंपनी का एलईडी टीवी, सोना का लॉकेट एक, पीतल की थाली 7, चांदी का पायल एक जोड़ा, चांदी का सिक्का 3, अमेरिकन घड़ी 1, पीतल का डब्बू 1, तांबा का एक जलपात्र 1, ड्रिल मशीन किट बॉक्स 1, म्यूजिक सिस्टम 2, मोबाइल फोन 4, रिमोट संचालित खिलौना गाड़ी 1, टॉर्च एक, छोटा बैग 1, पर्स 2, बजाज पल्सर 220 एक बाइक, चोरी करने वाला टूलबॉक्स और 10 हजार नगद रुपया बरामद किया गया।
इन अपराधियों के खिलाफ खलारी थाना, आरपीएफ पोस्ट बरकाकाना, बरकाकाना रेल थाना में कई मामले दर्ज है।
इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर इश्क फरमाना पड़ा महंगा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाये और फिर…
इसे भी पढ़ें : बेटी के साथ प्रेमी को देख आग-बबूला हुआ पिता और फिर कर दिया ये…








