spot_img

मटका के खेल में 10 धराये, उगले कई राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रांची पुलिस ने मटका खेलाने वाले 10 लोगों को पकड़ा। उनके पास से एक लाख कैश और पर्ची पुलिस ने बरामद की। सभी की गिरफ्तारी पंडरा ओपी क्षेत्र से की गई। मटका खेलाने की सूचना कोतवाली एएसपी को लगातार मिल रही थी। एएसपी मुकेश ने सुखदेव नगर थाना की पुलिस के साथ पंडरा ओपी क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया। सभी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को दबोच लिया। सभी से पंडरा ओपी में पूछताछ की गई। पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। साथ ही आरोपियों ने इस धंधे में शामिल कुछ लोगों के नाम का भी खुलासा किया है। पुलिस मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यहां याद दिला दें कि राजधानी रांची के पंडरा, चुटिया, कोतवाली, सुखदेवनगर और डोरंडा इलाके में बेरोक-टोक मटका का खेल खेलाया जाता है। पुलिस की कार्रवाई के कुछ दिन बाद ही फिर से धंधेबाज इस धंधे में लग जाते हैं।

Read More :टेलीकॉम सेक्टर में नया रिफार्म, KYC के लिए नहीं देना होगा कोई कागज

Read More :दिवाली में इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक

Read More :Gujarat Cabinet Expansion: नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ‘टीम भूपेंद्र’ में किसे मिली जगह

Read More :एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घर से निकलते ही…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...