दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनने की इच्छा रखती हैं, नवजोत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बेंगलुरू : दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनने की इच्छा रखती हैं, नवजोत | भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर नवजोत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देकर कहा कि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनना चाहती हैं। भारतीय अग्रिम पंक्ति की महत्वपूर्ण खिलाड़ी नवजोत ने कहा,किसी भी हॉकी टीम के लिए फिनिशर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है,और मुझे खुशी है कि मुझे मेरी साथियों के बनाए गए मौकों को भुनाने का अवसर दिया गया है।’स्ट्राइकर नवजोत कौर ने कहा,इस काम के साथ काफी दबाव भी जुड़ा है,लेकिन मैंने अब तक इस चुनौती का पूरा लुत्फ उठाया है। मैं अपनी तकनीक पर काम जारी रखना चाहती हूं और उम्मीद है कि एक दिन मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनूंगी। भारत की तरफ से अब तक 172 मैच खेलने वाली नवजोत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया जो शुरू से चाहते थे कि उनके तीनों बच्चे खेलों से जुड़ें। नवजोत ने कहा, ‘अगर मुझे अपने माता पिता विशेषकर पिताजी का सहयोग नहीं मिलता तो आज मैं जहां हूं वहां नहीं पहुंच पाती। मेरे पिताजी ने मुझे स्कूल में हॉकी खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका शुरू से सपना था कि उनका एक बच्चा खिलाड़ी बने और मुझे वास्तव में बहुत खुशी है कि मैं उनका सपना पूरा करने में सफल रही। ‘हरियाणा के कुरूक्षेत्र की रहने वाली इस स्ट्राइकर ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में भी अपने खेल में सुधार जारी रखूंगी तथा खेल में अपनी उपलब्धियों से अपने माता पिता को गौरवान्वित करूंगी।’

इसे भी पढ़े :बेलबॉटम’ में अपने लुक लेकर काफी उत्‍साहित वाणी

इसे भी पढ़े :दिमाग पढ़ने वाली चिप का सफलतापूर्वक प्रयोग सूअर पर किया

इसे भी पढ़े :अफगानी बेरोजगारों को पैसे कमाने के लिए अफीम के खेतों का सहारा

इसे भी पढ़े :चीनी समकक्ष के साथ बैठक में राजनाथ सिंह का चीन को कड़ा संदेश

इसे भी पढ़े :चूहों पर असरदार रही कोरोना वैक्सीन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ITR फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी की नई यूटिलिटीज

Kohramlive : इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने वाले करदाताओं...

झारखंड में दो रोज जबरदस्त आंधी-तूफान का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल...

घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को मा’र दी गो’ली…

Bihar : बिहार के नालंदा में देर रात एक...

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : आम लोगों को शुक्रवार को महंगाई का...

NEET-UG 2026 की नई तारीख का ऐलान, इस रोज होगा एग्जाम

Kohramlive : लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट...