चीनी समकक्ष के साथ बैठक में राजनाथ सिंह का चीन को कड़ा संदेश

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष जनरल वेई फ़ेंगहे के साथ मॉस्को में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन एससीओ के साथ उस समय बातचीत की, जब दोनों परमाणु शक्तियों के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा रेखा पर विवाद छिड़ गया था। चीन के बीच पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पीएलए के एकतरफा रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पर बदलाव लाए जाने के बाद, ये दोनों देशों को बीच की सबसे उच्च स्तर की बातचीत थी।अधिकारियों ने कहा कि चीनी पक्ष ने बैठक की मांग की थी। ये बैठक जिसका विवरण प्रेस में जाने में अभी समय है वह लद्दाख क्षेत्र में ताजा तनाव के हुई थी।राजनाथ ने कहा मैं आज फिर से पुष्टि करता हूं कि भारत एक वैश्विक सुरक्षा वास्तुकला के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जो खुले, पारदर्शी, समावेशी, नियमों पर आधारित और अंतरराष्ट्रीय कानूनों को ध्यान रखेगा इस वर्ष द्वितीय विश्व युद्ध के अंत की 75 वीं वर्षगांठ के रूप में चिह्नित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री के बीच हुई करीब ढाई घंटे की बातचीत का मुख्य फोकस लंबे समय से कायम सीमा विवाद को खत्म करना और शांति बहाल करना था। पूरी बातचीत का केंद्र बिंदु पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने के लिए बीच का रास्ता निकालने पर ही टिका रहा। शंघाई सहयोग संगठन एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर इस मुलाकात में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष जनरल वी फेंगे से साफ-साफ कहा कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध से पहले की स्थिति कायम करें। उन्होंने साफ कहा कि शांति के लिए चीन को सेना पीछे हटानी ही होगी। दोनों देशों के बीच सीमा पर जारी गतिरोध के बीच रक्षा मंत्रियों की यह पहली मुलाकात है। दोनों देशों के रक्षा मंत्री शंघाई सहयोग संगठन एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मास्को में हैं। यह मुलाकात इस बैठक से इतर हुई है। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच मास्को के होटल मेट्रोपोल में मुलाकात हुई जहां चीनी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए पहुंचे। रक्षा मंत्रियों के साथ उनके देशों के शिष्टमंडल भी थे।

इसे भी पढ़े :  महाराष्ट्र में भूकंप से 3 बार कांपी धरती

इसे भी पढ़े : नेहा कक्कड़ बनीं मणिकचक कॉलेज की टॉपर

spot_img

Related articles:

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला…

Kohramlive : डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते...

जिम में महिलाओं को ब्लैकमेल करने का गंदा खेल बेनकाब…

UP : बरेली के पॉश सिविल लाइंस में जहां...

बिहार में अब सरकारी बाबुओं को ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब छुट्टी के...

क्या निशांत बनेंगे मंत्री? जदयू की हाई लेवल मीटिंग में…

Bihar : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के...