spot_img

चोरों से मकान मालिक लगा रहे गुहार, न करें चोरी के लिए कोशिश, कुछ नहीं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में लोगों का पुलिस पर भरोसा नहीं रह गया है। मकान मालिक चोरों से गुहार लगा रहे हैं कि उनके घर में चोरी हो चुकी है, जत: अब कोशिश करने से कोई फायदा नहीं है। घरों के आगे इस तरह की बातें लिखकर लगाया जा रहा पोस्‍टर। जानकारी के अनुसार, पुंदाग इलाके में आधा दर्जनों घरों में लोग इस तरह के पोस्टर लगा चुके हैं।

Read More :तेज रफ्तार एंबुलेंस ने घर की बाउंड्री में मारी टक्कर, तीन जख्मी

चोरी की शिकायत पर पुलिस करती है खानापूर्ति

लोगों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस को शिकायत करने पर फकत खानापूर्ति की जाती है। शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। लोगों में न केवल चोरों का डर है, बल्कि अब पुलिस पर भी विश्वास नहीं है। गौरतलब है कि शनिवार की रात चोरों ने भगवती नगर के आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया और ताला तोड़कर नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये के जेवरात चुरा लिये।

Read More :अब #Paytm से भी बुक होगी वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट!

एक ही इलाके में चोरी की घटना को दो बार चोरों ने दिया अंजाम

पुंदाग के भगवती नगर के रेखा देवी और ग्रामीण बैंक में कार्यरत संजीव खन्ना के मकान में दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने उनके मकान को एक माह पहले भी निशाना बनाया था। इसके बाद बीते शनिवार की रात भी चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली।

Read More :तालाब में मिली अधेड़ की लाश, रविवार की दोपहर बच्चों ने देखा था तालाब में नहाते

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...