4200 करोड़ की एक्सप्रेसवे, उद्घाटन के 14 दिन बाद ही… वीडियो वायरल

Date:

spot_img

Kohramlive : करोड़ों रुपये की लागत से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पहली बारिश के बाद सोशल मीडिया पर छा गई है। मीडिया में वायरल खबरों के मुताबिक उद्घाटन के महज 14 दिन बाद एक्सप्रेसवे पर करीब 30 फीट सड़क धंस गई, जबकि कई जगह डामर भी उखड़ गया है। उन्नाव से लखनऊ की ओर कोरारी के पास सड़क धंसने से गहरी दरारें पड़ गईं और उनमें पानी भर गया। इसी लेन पर टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले भी सड़क धंसने की खबर है। इसके बाद निर्माण एजेंसी ने मरम्मत शुरू कर दी है और मौके पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

दावा यह था कि 4200 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस  एक्सप्रेसवे को बनाने में अमेरिकी-जर्मन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ग्रीनफील्ड सेक्शन के कई हिस्सों में डामर उखड़ गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी सड़क किनारे मिट्टी बहने और पहुंच मार्ग धंसने की शिकायतें सामने आई थीं। कई जगह पैचिंग होने से सफर भी प्रभावित हो रहा है। यहां याद दिला दें कि 13 जुलाई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था।

NHAI के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने कहा कि सड़क पर स्लिपेज हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल मरम्मत का काम जारी है। वहीं, परियोजना प्रबंधन का कहना है कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर दिक्कत आई है, लेकिन यातायात बाधित नहीं हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव का तूफान, 3-0 से जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप…

Kohramlive : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक...

डूरंड कप के पहले मैच में जमशेदपुर FC का धमाका…

Ranchi : इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 के उद्घाटन...

पूर्व CM का बड़ा ऐलान, ‘नहीं लड़ेंगे चुनाव’…

Kohramlive : कर्नाटक के पूर्व CM और कांग्रेस के...

कारगिल विजय दिवस पर CM हेमंत ने ये किया पोस्ट… देखें

Ranchi : कारगिल विजय दिवस पर CM हेमंत ने...

मीराबाई चानू का गोल्डन कमाल, भारत के नाम पहला स्वर्ण…

New Delhi : भारत की स्टार वेटलिफ्टर और ओलंपिक...